फिर आई तापमान में गिरावट, ठिठुरन बढ़ी
जोधपुरशहर सहित संभाग में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। फलौदी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पहुंच गया है जबकि शहर के अधिकतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज हुई। जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री कम हो गया। बढ़ती ठिठुरन की वजह से ग्रामीण इलाकों के लोग शाम होते होते अपने घरों में घुस जाते हैं और दुकानदारों अन्य लोगों की हथाई भी अलाव तापते हुए हो रही है। हालांकि, इसमें यह भी चर्चा रहती है कि इस बार सर्दी थोड़ी देरी से तेज हुई है।
जोधपुर में लगातार तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार सुबह का ठंड का पूरा असर था। धुंध छाई हुई रही और लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर था। हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। फलौदी के अधिकतम न्यूनतम तापमान में स्थिरता के बावजूद भी वहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। बाड़मेर का अधिकतम तापमान भी स्थिर रहा, वहां का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम हो गया। जैसलमेर के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वहां का न्यूनतम तापमान भी आधा डिग्री कम हो गया। जैसलमेर का अधिकतम तापमान संभाग में सबसे कम रहा।
बाप. सर्दीसे बचने के लिए लिया अलाव का सहारा