पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद पंचारिया आज करेंगे चयनित गांव का दौरा

सांसद पंचारिया आज करेंगे चयनित गांव का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी | राज्यसभासांसद नारायण पंचारिया रविवार सुबह फलौदी आएंगे और यहां से वे बाप पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कानसिंह की सिड्ड मालमसिंह की सिड्ड का दौरा करेंगे। इन दोनों गांवों को पंचारिया ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था। सांसद पंचारिया ने बताया कि वे रात को जयपुर से जोधपुर पहुंचेंगे और बाद में सुबह 10 बजे फलौदी आएंगे। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आमजन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद कानसिंह की सिड्ड के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पुलिस, प्रशासन स्थानीय अधिकारियों की टीम भी उनके साथ रहेगी और वहां इन दोनों गांवों की समस्याओं और उनके निराकरण योजनाबद्ध विकास पर चर्चा करेंगे।