जोधपुर. विधानसभा चुनाव से पहले सरदारपुरा के अलावा जेडीए की परिधि में आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में अंधाधुंध स्वीकृत किए गए 456 कार्यों के साथ संशोधित कार्यों की बढ़ाई गई राशि भी निरस्त कर दी गई है। एसीबी जांच के दायरे में आए 308 कार्यों को गत साल जेडीए की दो बैठकों में संशोधित कर राशि 155.09 करोड़ रुपए बढ़ा दी गई थी, जबकि इन कार्यों की मूल स्वीकृति 202.54 करोड़ रुपए ही थी। जेडीए की गत 30 31 जुलाई को हुई कार्यकारी समिति (ईसी) की बैठक में संशोधित कार्यों की राशि निरस्त की गई है।
विधानसभा चुनाव में चहेते क्षेत्रों के लिए जेडीए ने खजाना खोल दिया था। जेडीए बोर्ड की गत साल 13 अगस्त 23, 24 सितंबर की बैठकों में 757 कार्यों की राशि संशोधित कर सौ फीसदी तक बढ़ाकर प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृतियां तक जारी कर दी थी। निर्धारित अवधि में सिर्फ 88 लाख ही खर्च हो पाए थे। वोटों के लिए क्षेत्राधिकार के सात विधानसभा क्षेत्रों में 308 कार्यों की राशि संशोधित की थी। इनमें से अकेले सरदारपुरा में 97 कार्य शामिल थे। जबकि लूणी में 78, ओसियां में 5, भोपालगढ़ में 24, बिलाड़ा में 9, जोधपुर शहर में 46, सूरसागर में 46 शेरगढ़ में 1 तथा कार्यालय के दो काम शामिल थे।