पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के बिना कहां बनेगा महाविद्यालय भवन

जमीन के बिना कहां बनेगा महाविद्यालय भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर रोड पर पोलियावास स्कूल परिसर में संचालित हो रहा है कॉलेज।

बिलाड़ा राजकीय महाविद्यालय के लिए अब तक आवंटित नहीं हुई जमीन, जुगाड़ के भवन में संचालित हो रहा है कॉलेज

भास्कर न्यूज. बिलाड़ा

कस्बे में पिछले गत वर्ष शुरू हुए राजकीय महाविद्यालय के लिए राज्य सरकार ने इसके भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए की राशि का आवंटन तो कर दिया, लेकिन सरकारी विभागों की उदासीनता के चलते अब तक जमीन नहीं मिल पाई है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रमिला राजपूत ने बताया कि उप शासन सचिव (उच्च शिक्षा) की ओर से जारी आदेश के तहत 31 नए राजकीय महाविद्यालयों के लिए भवन निर्माण के लिए 93 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को जारी किए जा चुके हैं। इसकी सूचना संबंधित महाविद्यालयों को भी भेजी गई है। इसमें जोधपुर जिले के तीन महाविद्यालय, जिनमें राजकीय महाविद्यालय जोधपुर, बिलाड़ा बालेसर के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति शामिल है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय महाविद्यालय में गत वर्ष एक अक्टूबर से सत्र की शुरुआत जुगाड़ के भवन में शुरू भी कर दिया गया था। अभी भी यह महाविद्यालय जयपुर रोड पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोलियावास के भवन में सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय के पास संचालित हो रहा है। फिलहाल, इसमें बीए प्रथम द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में कुल 330 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है।

विभागोंके बीच अटकी फाइल

सरकारद्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार महाविद्यालय के लिए लगभग 40 बीघा जमीन की आवश्यकता रहती है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने कस्बे के आसपास तीन जगह पिचियाक, पतालियावास कस्बे के समीप कृषि विभाग की खातेदारी वाली जमीन जिला प्रशासन महाविद्यालय प्रबंधन को बताई थी। कॉलेज प्राचार्य ने कस्बे के समीप ही हर्ष रोड पर स्थित जमीन जो एग्रीकल्चर गवर्नमेंट आॅफ राजस्थान जोधपुर की खातेदारी कृषि भूमि है, उसी में से 32 बीघा 9 बिस्वा जमीन का चयन कर तहसीलदार कलेक्टर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था। बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने भी विधानसभा सत्र के दौरान जमीन आवंटन का मुद्दा उठाया था। गर्ग के अनुसार अभी जमीन आवंटन की फाइल उप शासन सचिव, राजस्व विभाग ग्रुप तीन के पास विचाराधीन है। जल्द ही प्रयास करके यह जमीन आवंटित कराने की कोशिश करूंगा, जिससे क