पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल ने 26 प्रतिशत फीस बढ़ाई, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

स्कूल ने 26 प्रतिशत फीस बढ़ाई, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल ने 26 प्रतिशत फीस बढ़ाई, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

जोधपुर.झंवररोड स्थित इंडियन सीनियर सैकंडरी स्कूल द्वारा अभिभावकों को बताए बिना एक साल में 26 प्रतिशत से ज्यादा फीस बढ़ोतरी करने और कैंटीन में महंगा सामान बेचने पर अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर स्कूल के सचिव धीरज दीक्षित प्रिंसिपल ललिता शर्मा को खरी-खरी सुनाई।