पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया भुगतान को लेकर आज बैठक करेंगे जेडीए ठेकेदार

बकाया भुगतान को लेकर आज बैठक करेंगे जेडीए ठेकेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकाया भुगतान को लेकर आज बैठक करेंगे जेडीए ठेकेदार

150करोड़ का भुगतान बकाया, 60 दिन में 20 करोड़ का भी नहीं हुआ भुगतान

जोधपुर|चुनाव कोलेकर चार धड़ों में बंटे जेडीए के ठेकेदार करीब 150 करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर एक छत के नीचे गए हैं। ठेकेदार अब पूरी तरह आंदाेलन के मूड में है। इसे लेकर संघर्ष समिति बनाने के लिए रविवार दोपहर 3 बजे महामंदिर स्थित रामसिंह भाटी मेमोरियल हॉल में बैठक बुलाई है। जेडीए ठेकेदार संघ के सचिव जावेद गौरी ने बताया कि इस बैठक में सभी घटक दलों के पदाधिकारी मिलकर एक संघर्ष समिति बनाएंगे और आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार करेंगे।

कलेक्टरके आश्वासन पर बंद नहीं किए थे विकास कार्य : जेडीएके तत्कालीन अध्यक्ष कलेक्टर प्रीतम बी. यशवंत ने ठेकेदारों को 60 दिनों में विकास कार्यों के पेटे बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया था। उनकी इस बात पर ही यकीन कर ठेकेदारों ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को बंद नहीं करने का फैसला लिया था, मगर कार्यों को ठप करेंगे। प्रचार मंत्री लोकेश गौड़ ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने ठेकेदारों को मूर्ख बनाया है। 20 करोड़ रुपए का भुगतान भी नहीं हुए, अब वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे।

होली,दीपावली ईद पर भुगतान की परंपरा भी बंद : जेडीएमें वर्षों से ठेकेदारों को होली, दीपावली ईद जैसे पर्व पर 20 या 25 फीसदी भुगतान करने की परंपरा चली रही थी, लेकिन कलेक्टर ने जेडीए के अध्यक्ष पद पर रहते इस परंपरा को भी बंद कर दिया। गौड़ ने आरोप लगाया कि जेडीए ठेकेदारों से सुरक्षा के रूप में पीजी लेकर वापस नहीं लौटा रहे हैं।