पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक जोशी अस्वस्थ

पूर्व विधायक जोशी अस्वस्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधायक जोशी अस्वस्थ

बाप.क्षेत्रीयपूर्व विधायक ओम जोशी हार्ट में तकलीफ होने पर मुंबई के एशियन हार्ट सेंटर में भर्ती है। बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने बताया कि पूर्व विधायक जोशी को 1 सितंबर को फलौदी में ही हार्ट संबंधी तकलीफ आने पर उनके परिजन मेडिपल्स हॉस्पिटल जोधपुर लेकर गए थे। पूर्व विधायक जोशी बाइपास सर्जरी करवाई हुई है। 3 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पूर्व विधायक जोशी की कुशलक्षेम पूछने के लिए मेडिपल्स हॉस्पिटल गए थे। जोधपुर में उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आने पर उन्हें एशियन हार्ट सेंटर मुंबई लेकर जाकर भर्ती करवाया गया है। क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ग्रामीणों ने जोशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।