पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण के नाम पर दूसरे राजस्व गांव में शिफ्ट कर दी स्कूल

एकीकरण के नाम पर दूसरे राजस्व गांव में शिफ्ट कर दी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग द्वारा एकीकरण के नाम पर अब तक कई स्कूलों को एक किलोमीटर परिधि से बाहर होने पर मर्ज किया गया, लेकिन एक स्कूल को तो दूसरे राजस्व गांव में ही शिफ्ट कर दिया गया है। मामला राउप्रावि जाजीवाल कलां का है, जिसे राउमावि जाजीवाल कलां में शिफ्ट किया गया है। दोनों स्कूलों के गांव का नाम एक है, लेकिन असल में दोनों स्कूलों के राजस्व गांव अलग हैं।

राउप्रावि जाजीवाल कलां उसी गांव में चलती है, जहां पर 150 बच्चे और आठ शिक्षकों का स्टाफ है। जबकि इससे एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर राउमावि जाजीवाल कलां है, जो राजस्व गांव जाजीवाल भंडारिया में चलती है। दोनों गांवों के बीच हाइवे भी आता है। जब शिक्षा विभाग ने इस मिडिल स्कूल को सीनियर सैकंडरी में मर्ज किया तो हाइवे देखा और ही राजस्व गांव की सीमा। सिर्फ सरकारी फरमान पूरा करने के लिए इसे मर्ज कर दिया। अब बच्चों को रोजाना एक से दूसरे गांव हाइवे पार कर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में सरपंच चीड़ीदेवी का कहना है कि उनके गांव की स्कूल को दूसरे गांव में भेजा जाना ही गलत है। अगर सरकार को मर्ज ही करना था, तो उस राजस्व गांव की किसी छोटी स्कूल को करते। इसका विरोध करेंगे। इसको लेकर अभिभावकों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एसएमसी सचिव ने भी विभाग में आपत्ति दर्ज करवाई है।