पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपाड़ शहर. शहरमें शनिवार को बीएसएनएल लैंडलाइन फोन सेवा ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है तथा बीएसएनएल मोबाइल सेवा भी पिछले कई दिनों से चरमरा जाने मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान है, मगर बीएसएनएल से जुड़े अधिकारी इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश भी व्याप्त है। कांग्रेस देहात जिला सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि शनिवार को शहर में बीएसएनएल लैंडलाइन फोन सेवा ठप हो गई घरों में लगे फोन मात्र खिलौना बनकर रह गए है। इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, मगर किसी ने भी संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया है। वहीं पूर्व में बीएसएनएल लैंडलाइन फोन स्थानीय कार्यालय से जुड़े हुए थे, मगर वर्तमान में इसे जोधपुर शिफ्ट किया गया है। इससे स्थानीय उपभोक्ताओं की परेशानियां अधिक बढ़ गई है। उधर, बीएसएनएल मोबाइल सेवा भी पिछले कई दिनों से चरमरा चुकी है तथा बिजली गुल हो जाने पर बीएसएनएल मोबाइल का नेटवर्क भी गायब हो जाता है। शहर ग्रामीण क्षेत्रों में कई बीएसएनएल टावरों पर बिजली गुल हो जाने पर जनरेटर आदि की सुविधा नहीं होने से मोबाइल उपभोक्ताओं को अनेक मर्तबा परेशानी झेलनी पड़ती है।