- Hindi News
- इजराइल में शहीद सैनिकों की याद में आरएसएस मनाएगा हाइफा दिवस
इजराइल में शहीद सैनिकों की याद में आरएसएस मनाएगा हाइफा दिवस
जयपुर. भारतऔर इजराइल के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इजराइल को तुर्की से मुक्त कराने के दौरान शहीद हुए भारत के नौ सौ सैनिकों की याद में संघ के सैनिक संगठन पूर्व सैनिक परिषद की ओर से देशभर में हाइफा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सन् 1918 में इजराइल के बंदरगाह शहर हाइफा को मुक्त कराने के लिए भारतीय सैनिकों ने बड़ी संख्या में अपने जीवन का बलिदान दिया। इनमें राजस्थान के मेजर दलपतसिंह शेखावत ने बड़ी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में जोधपुर राज्य के अनेक सैनिकों ने वहां लड़ते हुए वीरगति पाई। उनकी याद में भारतीय सेना 23 सितंबर हाइफा दिवस मनाती है। उन्होंने कहा कि इजराइल में शहादत देने वाले भारतीय सैनिकों को संघ अपने विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करेगा। सरकारी स्कूलों में इसे शामिल किया जाएगा या नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर इसकी जानकारी आपको दी जाएगी। फिलहाल इस विषय में सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने कई अन्य देशों को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया, लेकिन उन देशों ने हमारे सैनिकों की शहादत को इजराइल के समान महत्व नहीं दिया।