- Hindi News
- तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में घर भेजने का आदेश
तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में घर भेजने का आदेश
तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में घर भेजने का आदेश
भंवरी प्रकरण: आरोपीकी पुत्री का रविवार को हुआ था निधन
भास्करन्यूज | जोधपुर
एएनएमभंवरी के अपहरण हत्या के मामले में विशेष अदालत ने आरोपी सोहनलाल की पुत्री की मृत्यु होने पर तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में उनके निवास पर भेजने का आदेश दिया है।
आरोपी सोहनलाल की ओर से एक अंतरिम जमानत आवेदन पेश कर कहा गया कि आरोपी की पुत्री का देहांत हो गया है, इसलिए प्रार्थी सोहनलाल विश्नोई, उसका पुत्र पुखराज विश्नोई भतीजा दिनेश को एक महीने की अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाए। न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंहल ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी सोहनलाल पुखराज को 22 दिसंबर तक दिनेश विश्नोई को 10 दिसंबर तक पुलिस अभिरक्षा में गांव भेजने का आदेश दिया। गौरतलब है कि सोहनलाल विश्नोई की पुत्री का रविवार को निधन हो गया था।