पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्वारकाधीश मंदिर के ताले टूटे, मूर्तियां गहने चोरी

द्वारकाधीश मंदिर के ताले टूटे, मूर्तियां गहने चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदीमें भैया नदी स्थित द्वारकाधीश मंदिर में रविवार रात्री को एक चोर ने मंदिर के ताले तोडकर मूर्तियां सहित आभूषण चुराकर ले गए। सोमवार को सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सैकंडों लोग मंदिर के आगे एकत्रित हुए तथा आक्रोश व्यक्त कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

मंदिर के पुजारी प्रमोद पुत्र ओमप्रकाश श्रीमाली ने पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को निज मंदिर में स्थापित मूर्तियों को शयन करवाकर, दरवाजे बंद कर घर चला गया। सुबह 5.45 पर मंदिर में आए तो देखा की ताले टूटे हुए थे। मंदिर में से रुक्मणी, भगवान विष्णु, राधाकृष्ण, लड्डू गोपाल की अष्ट धातुओं से निर्मित मूर्तियां गहनों सहित अज्ञात चोर चुराकर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, डीवाईएसपी शायरसिंह सहित पुलिस दल ने घटनास्थल का जायजा लिया। जोधपुर से आये फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राधाकृष्ण थानवी, पार्षद रमेश थानवी, श्रीगोपाल गुचिया, जगदीश टरू, जयप्रकाश रंगा, देवकिशन बोहरा सहित सैकडों नागरिक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच एएसआई जैताराम चौधरी कर रहे है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री जयप्रकाश गुचिया ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मूर्तियां चुराने वाले गिरोह को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

मंिदर में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद एकत्रित हुए लोग। (इनसेट) द्वारकाधीश मंदिर जहां मूर्तियां चोरी हुई।