पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी ट्रक चालक सहित खलासी फरार

80 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी ट्रक चालक सहित खलासी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदीपुलिस ने रविवार की रात एक ट्रक से 80 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। ट्रक चालक खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकलने में सफल हो गए। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि एसपी ग्रामीण हरेन्द्र कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए फलौदी पुलिस ने स्पेशल टीम जोधपुर अौर लोहावट पुलिस के सहयोग से यह सफलता प्राप्त की। एडीशनल एसपी सत्येंद्रपालसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नागौर जोधपुर चौराहा पर नाकाबंदी की गई थी। देर रात जब एक ट्रक जोधपुर चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस ने रूकने का इशारा किया, मगर चालक ने ट्रक को जोधपुर रोड़ पर दौड़ा दिया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया करीब 5 किमी दूर लोर्डिया गांव में गौशाला के पास शंकरलाल पुत्र अमीरचंद जोशी के मकान की दीवार को टक्कर मार दी। रात करीब 12 बजे अचानक दीवार टूटने की आवाज से नींद में सो रहा शंकरलाल परिवार हैरान रह गया।

दीवार में भिड़ने से ट्रक वहीं रुक गया और चालक और खलासी ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने काफी तलाश किया लेकिन, दोनों का पता नहीं चला। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें शराब के कॉर्टन भरे मिले जिस पर ट्रक को फलौदी पुलिस थाना लाया गया।

सत्येंद्रपालसिंह ने बताया कि ट्रक में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 1730 कॉर्टन बरामद हुए जिनकी बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए है। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण ने कार्रवाई में महत्ती भूमिका अदा करने वाले डीएसपी फलौदी सायरसिंह, एसएचओ लोहावट निरंजनप्रतापसिंह, एसआई दीपसिंह, जैताराम एएसआई स्पेशल टीम के अमानाराम, देवाराम विश्नोई, ओमा मूड, झूमरराम, कन्हैयालाल को प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।

ड्राइवर पुलिस को देखकर ट्रक को भगाने लगा जिससे ट्रक असंतुलित होकर एक घर की दीवार में जा घूसा। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।