- Hindi News
- सेतरावा में गौरव सेनानियों की रैली 13 से
सेतरावा में गौरव सेनानियों की रैली 13 से
कोणार्ककोर की ओर से जिले के शेरगढ़ तहसील के सेतरावा गांव में 13 14 दिसंबर को गौरव सेनानियों के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें गौरव सेनानियों उनके परिजनों की समस्याओं का हाथोहाथ समाधान होगा। यह रैली सेतरावा स्थित वीर दुर्गादास सैकंडरी स्कूल में होगी। रैली में सेना की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
रैली का आयोजन सेना की ओर से राज्य सरकार एवं राज्य सैनिक बोर्ड के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा। रैली का मुख्य उद्देश्य वीरांगनाओं तथा गौरव सेनानियों की विभिन्न समस्याओं का निवारण होगा। इसके लिए सेना तथा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इनमें रोजगार स्टॉल, मेडिकल कैंप, पेंशन अदालत शामिल हैं। रैली में आने-जाने के लिए विभिन्न गांवों से सेना की ओर से बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।