पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोणार्क कोर कमांडर के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

कोणार्क कोर कमांडर के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरस्थित थल सेना की कोणार्क कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बॉबी मैथ्यूज के पुत्र रोहित मैथ्यू की रविवार तड़के सूरत के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ दो दोस्तों की भी मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में नवसारी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रोहित अपने तीन मित्रों के साथ कार में दमन की ओर जा रहे थे। इस दौरान रविवार तड़के सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर नवसारी के निकट ग्रिड क्रॉस रोड पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर उछल गई। इसी दौरान सामने से रहे ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे में रोहित के साथ उनके मित्र वलसाड के धर्मपुर टाउन निवासी कुलजीत राणा (22) तथा वड़ोदरा निवासी पीयूष सोलंकी (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुशांत मित्तल को गंभीर रूप से घायल होने पर नवसारी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चेन्नईले जाया गया शव: हादसेके दौरान कोर कमांडर जनरल मैथ्यूज अजमेर के निकट नसीराबाद सैनिक छावनी में थे। सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे और यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए। रोहित का शव सूरत से मुंबई और वहां से फ्लाइट से चेन्नई ले जाया गया। आईआईटी मुंबई से बीटेक करने के बाद रोहित हजीरा स्थित एस्सार कंपनी में कार्यरत थे।

सूरत में रविवार को हादसे में दो दोस्तों ने भी दम तोड़ा