एयर इंडिया
जोधपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6 घंटे लेट
मुंबईसे दिल्ली के बीच जोधपुर होकर संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 476) सोमवार को सवा छह घंटे देरी से यहां पहुंची। इसके बाद यह शाम 6:25 बजे जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ी। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 11:45 बजे मुंबई से जोधपुर पहुंचती है और दोपहर सवा बारह बजे दिल्ली जाती है। इस फ्लाइट में यात्रा करने वाले 36 यात्रियों को दिल्ली में कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, उन्हें जेट एयरवेज तथा एयर इंडिया की ही मुंबई वाली फ्लाइट से भेजा गया। शेष 70 यात्रियों को शाम को दिल्ली जाना पड़ा। मुंबई जोधपुर में ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट लेट हुई।
मुंबईसे ही साढ़े चार बजे उड़ी फ्लाइट: सुबहसाढ़े 10 बजे की एयर इंडिया फ्लाइट (एआई 476) को ऑपरेशनल कारणों के चलते डेढ़ बजे तक उड़ान की अनुमति नहीं मिली। जोधपुर में तीन से साढ़े पांच बजे के बीच एयरफोर्स विमानों की उड़ानें प्रस्तावित होने से फ्लाइट लेट हुई।
मुंबई जोधपुर में ऑपरेशनल कारणों से लेट, 70 यात्री शाम को गए