पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल काॅलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविदा पर लगाई नर्सेज की नियुक्ति सूची जारी

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज ने सोमवार को नर्स ग्रेड सैकंड पद पर संविदा पर लगाई 100 नर्सेज की नियुक्ति सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इन सभी नर्सेज को 17 दिसंबर से पहले संस्थापना शाखा में उपस्थिति देनी होंगी। सह आचार्य डॉ. जयराम रावतानी ने बताया कि चयनित नर्सेज को जॉइनिंग के दौरान शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रेशन, दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र और फिटनेस सर्टिफिकेट लाना होगा। साथ ही जॉइनिंग से पांच दिन के भीतर इस प्रकार का प्रमाण-पत्र देना होगा कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का आपराधिक प्रकरण विचाराधीन नहीं हैं। प्रिंसिपल डॉ. केसी अग्रवाल ने कहा कि जॉइनिंग की अंतिम तारीख निकल जाने के बाद किसी भी नर्सेज को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। नर्सेज को अस्थाई आधार पर 13 हजार 50 रुपए वेतन दिया जाएगा। अगले सप्ताह दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

17 दिसंबर से पहले करनी होगी जॉइनिंग, दस्तावेज भी करने होंगे प्रस्तुत