- Hindi News
- आरटीओ में कार के लिए वीआईपी नंबर की नीलामी आज
आरटीओ में कार के लिए वीआईपी नंबर की नीलामी आज
जोधपुर| परिवहनविभाग में लग्जरी कार के लिए मनपसंद वीआईपी नंबरों की नीलामी मंगलवार को होगी। डीटीओ मोहम्मद रफीक ने बताया कि आरजे 19 यूडी सीरीज में नंबर 0001, 0111 और 0777 के लिए नीलामी सुबह 11 बजे की जाएगी। डीटीओ ने बताया कि इन तीनों नंबर के लिए एक से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में विभागीय नियमानुसार इनकी बोली लगा कर नीलामी की जाएगी। जिसकी बोली अधिक होगी उसे ही ये नंबर आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित राशि से अगर बोली कम लगाई गई तो नीलामी स्थगित की जा सकती है।