- Hindi News
- आयकर विभाग का अग्रिम टैक्स मोटिवेशन कार्यक्रम 10 से
आयकर विभाग का अग्रिम टैक्स मोटिवेशन कार्यक्रम 10 से
जोधपुर | आयकरविभाग बड़े कर दाताओं को अग्रिम टैक्स जमा करवाने को प्रेरित करने के लिए बुधवार से मोटिवेशन कार्यक्रम चलाएगा। कार्यक्रम जोधपुर, बाड़मेर नागौर में सभी इनकम टैक्स कार्यालयों में चलेगा। आयकर आयुक्त (द्वितीय) ओपी मीणा ने बताया कि 12 दिसंबर तक जॉइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।