- Hindi News
- वाणिज्यिक कर विभाग का संवाद कार्यक्रम आज
वाणिज्यिक कर विभाग का संवाद कार्यक्रम आज
जोधपुर | वाणिज्यिककर विभाग मंगलवार को संभाग के व्यवसायिक संगठनों से संवाद करेगा। इसमें जोधपुर, बाड़मेर जैसलमेर जिले के संगठन शरीक होंगे। उपायुक्त केएल जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल में होने वाले इस कार्यशाला में व्यापारियों, औद्योगिक संगठनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री के बजट भाषण में ई-सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी जाएगी वहीं संशोधित बजट के प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी।