स्कोडा का दिसंबर धमाल ऑफर
स्कोडा का दिसंबर धमाल ऑफर
जोधपुर|कारनिर्माता कंपनी स्कोडा अपने नए लॉन्च मॉडल रेपिड के प्रति रुझान को देखते हुए दिसंबर धमाल ऑफर दे रही है। जय कार के बेनीवाल के अनुसार इस ऑफर के तहत ग्राहकों को एक वर्ष तक के लिए ईएमआई फ्री दी जा रही है, यानि कार खरीदें 2014 में और पैसा चुकाएं 2016 से। जो ग्राहक फाइनेंस नहीं लेना चाहते हैं उनको भी 70 हजार से एक लाख तक का सीधा फायदा हो सकता है। न्यू रेपिड के स्पेयर पार्ट्स सर्विस की कीमतें काफी किफायती कर दी गई हैं। इसमें ऑडियो कंट्रोल स्टेयरिंग, ब्लूटूथ, एयर बैग, क्रूज कंट्रोल रियर पार्किंग सेंसर सहित अनेक आकर्षक फीचर हैं।