पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती ट्रेन में जन्मा बच्चा, स्टेशन से एंबुलेंस में ले जाते एक और किलकारी, दोनों स्वस्थ

चलती ट्रेन में जन्मा बच्चा, स्टेशन से एंबुलेंस में ले जाते एक और किलकारी, दोनों स्वस्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली/जोधपुर. पंजाबसे जम्मू-तवी एक्सप्रेस में लौट रही पाली के मंडली की पिस्ता (21) को शनिवार सुबह शहर से कुछ पहले प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। कोच में टिकट चेक कर रहे सीटीआई एनजे सिंह ने यह देख तत्काल पाली स्टेशन पर फोन कर 108 एंबुलेंस तैयार रखने को कहा। जनरल कोच में मौजूद अन्य महिलाओं ने पिस्ता को संभाला। पाली पहुंचने से पहले ही सुबह 6 बजे पिस्ता ने चलती ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही देर में ट्रेन के पाली पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को लेकर 108 एंबुलेंस हॉस्पिटल रवाना हुई। रास्ते में ही महिला ने एक और बच्चे को जन्म दिया। जच्चा दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला का पति पंजाब में काम करता है।