पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीई शिक्षण से नामांकन में होगी वृद्धि : सिसोदिया

सीसीई शिक्षण से नामांकन में होगी वृद्धि : सिसोदिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीई शिक्षण से जहां विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन होता है वहीं बच्चों में सीखने का स्तर भी बढ़ता है। साथ ही सीसीई से नामांकन में भी वृद्धि होगी। ये बात शनिवार को राउप्रावि नं. 2 में आयोजित पर्यावरण विषय की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन पारसमल सिसोदिया ने कही। वहीं हिंदी विषय की कार्यशाला राउप्रावि नं. 1 में आयोजित हुई। पर्यावरण विषय की कार्यशाला के दौरान दक्ष प्रशिक्षक विकास आचार्य ने पर्यावरण शिक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों को बताया। कार्यशाला का आयोजन राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान जोधपुर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसमें सीसीई कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्कूलों में जहां कक्षा एक से पांच संचालित है। उन शिक्षकों का विषयवार एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आरपी पारसमल सिसोदिया ने बताया कि प्रथम चरण में पर्यावरण हिंदी की कार्यशाला आयोजित हुई। वहीं दूसरे चरण में गणित अंग्रेजी की कार्यशाला 24 दिसंबर को आयोजित होगी। इस दौरान गिरीश कुमार शर्मा सहित ब्लॉक के कई शिक्षक मौजूद थे।

बिलाड़ा. पर्यावरणविषय की कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक।