- Hindi News
- डीएसके ह्योसुंग का सुपरबाइक शोरूम जोधपुर में
डीएसके ह्योसुंग का सुपरबाइक शोरूम जोधपुर में
पुणे | डीएसकेह्योसुंग ने जोधपुर में अपने एक्सक्लूसिव सुपरबाइक शोरूम के लांच की घोषणा की है। प्रीमियम बाइक के िलए मशहूर डीएसके ने अपने शोरूम आशिया सुपरबाइक का उद्घाटन किया है जो इंडस्ट्रियल एस्टेट, जोधपुर में स्थित है। शोरूम में डीएसके ह्योसुंग की पूरी रेंज आक्विला 250 से एसटी 7 क्रूजर तक उपलब्ध होगी। नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर शिवपदा रे, सीओओ, डीएसके ह्योसुंग ने कहा कि मैं आशिया सुपरबाइक की टीम को बधाई देता हूं। जोधपुर में प्रवेश करना हमारी स्ट्रेटजिक एक्सपेंशन प्लान का हिस्सा है। इस तरह प्रत्येक बाइक प्रेमी को वर्ल्ड क्लास बाइक शोरूम के जरिए उपलब्ध हो सकेगी।