पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर| घरेलूगैस सिलेंडर पर सब्सिडी हासिल करने के लिए अब

जोधपुर| घरेलूगैस सिलेंडर पर सब्सिडी हासिल करने के लिए अब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| घरेलूगैस सिलेंडर पर सब्सिडी हासिल करने के लिए अब 17 दिन शेष बचे हैं। ऑयल कंपनियां एक जनवरी से प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ यानी पहल योजना प्रारंभ करने जा रही है। इस योजना में सिलेंडर पर सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को फॉर्म भरकर 31 दिसंबर से पहले जमा करवाना होगा। इसके लिए गैस एजेंसियों पर व्यवस्थाएं करने के साथ बाॅक्स लगाए गए हैं। इंडेन, एचपी बीपीसी तीनों कंपनियों से जुड़े गैस उपभोक्ताओं ने इस योजना के तहत बैंक खाता या आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है तो उन्हें मंहगे दाम में गैर रियायती सिलेंडर लेना पड़ेगा और सब्सिडी खाता या आधार कार्ड लिंक करवाने पर एक साथ ही मिलेगी। वर्तमान में गैर रियायती सिलेंडर 729 रुपए में मिल रहा है। तीनों कंपनियों के 4.12 लाख उपभोक्ताओं को पहल योजना से जुड़ना होगा।