- Hindi News
- थाने में पुलिस के सामने महिला ने वकील को जड़े थप्पड़
थाने में पुलिस के सामने महिला ने वकील को जड़े थप्पड़
चोट लगे, इसलिए महिला को गाड़ी पीछे हटाने को कहा था
शास्त्रीनगरथाना क्षेत्र में रेजिडेंसी रोड पर एक महिला और वहां रहने वाले एक वकील का गाड़ी निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष शास्त्रीनगर थाने पहुंचे। थाने में महिला ने हंगामा मचाते हुए पुलिस वालों की मौजूदगी में वकील को थप्पड़ मार दिए। मूकदर्शक बन पूरा हंगामा देखती रही पुलिस ने केवल महिला की तरफ से ही मामला दर्ज किया। इस पर वकील ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की। इस पर उनके आदेश पर पांच दिन बाद मामला दर्ज कर आरोपी महिला को पाबंद किया गया।
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में कमला रेजिडेंसी निवासी नितिन मेहता पुत्र रतनचंद मेहता ने गुरुवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि वे एडवोकेट हैं। कमला रेजिडेंसी के सामने मेन रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान एयरफोर्स निवासी कोकिला सिंह भाटी की गाड़ी निर्माण कार्य में फंस गई थी। इस पर वृद्ध महावीर कुंभट ने महिला को जेसीबी से चोट लगे इस कारण गाड़ी पीछे लेने को कहा। गाड़ी पीछे लेने की बात पर महिला ने वृद्ध से झगड़ना शुरू कर दिया। वह और मेहता बीचबचाव करने गए तो महिला ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर पीड़ित वकील शास्त्रीनगर थाने में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गए। कुछ समय बाद दो वकीलों के साथ महिला भी थाने गई। महिला ने वहां पहुंचते ही पुलिस की मौजूदगी में उसे दो थप्पड़ मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही। इसके बाद वहां खड़े अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया।
कमिश्नर ने महिला को पाबंद करने के आदेश दिए
थानेमें हंगामे के बाद पुलिस ने कोकिला की तरफ से गत 9 दिसंबर को वकील नितिन मेहता और वृद्ध महावीर कुंभट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन पीड़ित वकील के थाने में कई चक्कर लगाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार राठौड़ को शिकायत की तो उन्होंने थाने में फोन कर तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को पाबंद करने के निर्देश दिए।
पूर्वमें भी पार्किंग को लेकर कार के कांच तोड़ झगड़ा किया था महिला ने
सरदारपुरानिवासी ट्रेवल एजेंसी मालिक अशोक जैन ने बताया कि वह गत 20 अक्टूबर को अपने दोस्त से मिलने एयरफोर्स क्षेत्र में गया था। वहां अपनी कार उनके घर के बाहर पार्क