पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन छात्रावास का निर्माण करवाएगी

राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन छात्रावास का निर्माण करवाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानब्राह्मण महासभा के रविवार को आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में सर्व ब्राह्मण समाज के लिए एक भवन छात्रावास का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समाज स्तर पर एक करोड़ की राशि एकत्रित करने का लक्ष्य पूरा करने पर सहमति बनी। नागोरी गेट के बाहर गोपीकृष्ण वाटिका में महासभा जिलाध्यक्ष कमल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में समाज बंधुओं ने सुझाव रखे कि प्रतियोगी परीक्षा के लिए बाहर से आने वाले ब्राह्मण समुदाय के विद्यार्थियों समाज बंधुओं के रहने की सुविधा के लिए भवन एवं छात्रावास के निर्माण की महत्ती जरूरत है। इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति के बाद उपस्थित लोगों ने अपनी ओर से करीब 7 लाख रुपए देने की घोषणा की।

सम्मेलन में महासभा के संरक्षक यतीन्द्रनाथ मिश्रा, राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके गौड़, महामंत्री जगदीश गौड़, झूमरलाल गौतम, प्रतापसिंह, कोषाध्यक्ष महेश जाजड़, भंवरलाल पारीक, कार्यकारी अध्यक्ष नारायण किशन मूथा, सूरज प्रकाश जाजड़ा, जगदीश दाधीच, पवन वैष्णव, नीतेश शर्मा, विपिन दवे, सूर्यप्रकाश मिश्रा एवं ब्राह्मण समाज के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संचालन सुरेश पारीक ने किया।

सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने अपनी ओर से करीब 7 लाख रुपए देने की घोषणा की।