जोधपुर. स्वदेशी जागरण मंच, जोधपुर के विभाग संयोजक लूणाराम सैन ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को योग दिवस घोषित करने का स्वागत किया है। स्वदेशी जागरण मंच, जोधपुर कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सैन ने कहा कि मंच ने योग दिवस को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए गजेंद्र सिंह परिहार को योग प्रमुख नियुक्त किया है। साथ ही महेश (फलौदी), दीपक (जालोर), लक्ष्मीकांत (पाली), श्यामसिंह (बालोतरा), राजेंद्र मेहरा (जोधपुर) को दायित्व दिया गया है। बैठक में विनोद मेहरा, रोहिताश अनिल वर्मा, मिथलेश झा, जितेंद्र मेहरा, कपिल
सोनी एवं ओमाराम जांगू ने भी विचार व्यक्त किए।