भागवत कथा कल से , रैली आज
जोधपुर| एनीमल्सकेयर सोसायटी की ओर से संचालित राधारानी निशुल्क गौ चिकित्सालय, चांदपोल की ओर से 16 से 22 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
गीता भवन में होने वाली कथा में व्यास पीठ पर पं. मनीष भाई ओझा कथा वाचन करेंगे। इससे पूर्व सोमवार को सुबह 9:30 बजे गंगश्यामजी मंदिर से अचलनाथ तक रैली निकाली जाएगी, साथ ही गौ पूजन किया जाएगा।
समारोह के लिए एआर सोलंकी, गौरीशंकर बजाज, दिनेश भाटी, अमित राजपुरोहित, दिनेश मूथा, अजयसिंह को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।