यूनाइटेड क्रिसमस केरोल आज
जोधपुर| मसीहीसमाज के सबसे बड़े दिन क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को यूनाइटेड क्रिसमस केरोल (केन्टाटा) का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी चर्चों के सदस्य धर्मगुरु शामिल होंगे। रेव्ह क्रूस लॉयल ने बताया कि सोमवार को शाम 6 बजे सेंट एंड्रयूज हॉल में होने वाले कार्यक्रम में विविध आयोजन होंगे। इसमें सभी चर्च अपनी ओर से अलग-अलग प्रस्तुति देंगे। इस दौरान विशेष रूप से यीशु के जन्म के समय की नाटिकाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में जोधपुर के सभी चर्चों के साथ बालोतरा चर्च के सदस्य भी भाग लेंगे।