पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माली समाज ने किया पार्षदों का अभिनंदन

माली समाज ने किया पार्षदों का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन प्रतिभा समारोह के लिए पंजीयन शुरू

जोधपुर| सूर्यनगरमें आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय सैन प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए रविवार को बाबा रामदेव मंदिर, राई का बाग में पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया। आयोजन समिति के जगदीश भाटी (बीजपुर) ने बताया कि सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले समारोह में 1101 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस पूर्व तैयारियों को लेकर दीपाराम सैन (रोहट) की अध्यक्षता नेमीचंद परिहार (महाबार)के मुख्य आतिथ्य में सैन समाज की बैठक हुई। बैठक में रतनलाल सोलंकी (जालोर), एडवोकेट मनोज खीची (बालोतरा), एडवोकेट रवि पंवार, ओमप्रकाश भाटी (बाड़मेर), बाबूलाल परिहार (पनावड़ा), ओमप्रकाश चौहान आदि को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।