पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भोमसिंह की स्मृति में स्टूडेंट्स ने 525 यूनिट रक्त दान किया

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भोमसिंह की स्मृति में स्टूडेंट्स ने 525 यूनिट रक्त दान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जेएनवीयूके छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष स्व. भोमसिंह राठौड़ की स्मृति में चल रहे कार्यक्रम \\\"यादें\\\' के तहत रविवार को ओल्ड कैंपस के एसएमके सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने उत्साह से रक्तदान कर शहर की पांच ब्लड बैंकों के लिए 525 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में 50 छात्राओं ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम संयोजक छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रवींद्रसिंह राणावत ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गजसिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद नारायणसिंह माणकलाव शहर विधायक कैलाश भंसाली थे। अतिथियों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे भोमसिंह को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि बताया। शिविर में एमजीएच, एमडीएमएच उम्मेद अस्पताल सहित दो निजी ब्लड बैंक टीम को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर भवानीसिंह, महिपालसिंह, आनंदसिंह राठौड़, चंद्रवीरसिंह, जसवंतसिंह इंदा, महेंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह, ओंकारसिंह, पर्वतसिंह, सूर्यवीर सिंह, भूपेंद्रसिंह सांकड़ा मूलसिंह सहित अनेक छात्रनेता कार्यकर्ता मौजूद थे।