पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए जिले में लगेंगे विशेष शिविर

पाक विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए जिले में लगेंगे विशेष शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. पाकिस्तान से आकर मारवाड़ में लंबे समय से रहने वाले हिंदू सिख विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए जिलों में विशेष शिविर लगेंगे। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत 17 नवंबर को एक आदेश जारी कर सभी कलेक्टर को अधिकृत किया हैं। इससे संभाग के छह जिलों में रहने वाले करीब दस हजार विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिल सकती हैं। वर्ष 2005 के बाद सरकार अब शिविर लगाकर नागरिकता देने की तैयारी में है।

31दिसंबर 2009 से पहले भारत आने वाले कर सकेंगे आवेदन- केंद्रीयगृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत 31 दिसंबर 2009 से पहले भारत आने वाले आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन लिखित आवेदन के साथ लॉन्ग टर्म वीजा वैध होना चाहिए। आवेदक के बच्चों को भी नागरिकता दी जाएगी। भारत में जन्मे विस्थापितों के बच्चे भी नागरिकता के लिए पात्र होंगे। इसके लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आज कलेक्टर से मिलकर करेंगे शिविर जल्द लगाने की मांग- हिन्दूविस्थापित संस्था के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्टर से मिलकर नागरिकता शिविर जल्दी लगाने की मांग करेंगे। अध्यक्ष चमनलाल कुमावत ने बताया कि संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टरों से मिलकर भी इस बारे में मांगी की जाएगी।