पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरों में मरीजों की जांच कर उपचार किया

शिविरों में मरीजों की जांच कर उपचार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब जोधपुर एक्सीलेंस, लायनेस एक्सीलेंस, लायनेस मेहरानगढ़, लायनेस मेट्रो, लायनेस क्लब जोधपुर राजस्थान की ओर से रविवार को चौहाबो सेक्टर-18 स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी एवं चाइल्ड क्लिनिक में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका उषा गर्ग ने बताया कि शिविर में 237 रोगियों की जांच की गई। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. शिल्पा अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शारदा यादव, डॉ. बेला रांका दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल पटेल ने सेवाएं दीं। इस मौके पर वंदना बख्शी, नंदा मेहता, कैलाश मालपानी, रामेश्वरी भूतड़ा, शीला जोशी, शांति चौहान, वंदना बख्शी नीता जैन आदि उपस्थित थे।

एक्यूपंक्चरचिकित्सा शिविर में 55 मरीज लाभान्वित : लायनेसक्लब जोधपुर राजस्थान, लायनेस क्लब मेट्रो, लायनेस क्लब मेहरानगढ़, लायंस लायनेस क्लब जोधपुर एक्सीलेंस की ओर से रविवार को एक्यूपंक्चर चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. राजेश पुरोहित ने एक्यूपंक्चर पद्धति से गठिया, माइग्रेन, स्लिप डिस्क मोटापे आदि के 55 मरीजों का इलाज किया।

निशुल्कनेत्र चिकित्सा जांच शिविर आयोजित : परमार्थरिलीफ सोसायटी, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान बंशीलाल छाजेड़ की स्मृति में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 180 मरीजों के आंखों की जांच की गई। इनमें से 27 मरीजों के ऑपरेशन मिश्रीमल बाफना परमार्थ अस्पताल में डॉ.प्रज्ञा जैन द्वारा किए गए। शिविर में पंकज छाजेड़, सुमित जैन, सिद्धराज लूंकड़, तुलसीराम पंवार, महेशचंद्र व्यास परसराम शर्मा द्वारा मरीजों को दवाइयां चश्में वितरित किए गए। आयुर्वेदचिकित्सा शिविर में 167 रोगी लाभान्वित : मधुबनआयुर्वेद नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से रविवार को कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 167 रोगी लाभान्वित हुए। संस्थान प्रवक्ता आशुतोष दाधीच ने बताया कि जगदीश प्रसाद सोनी, भवानी शंकर, हितेश शर्मा, आशुतोष दाधीच राजेंद्र प्रसाद दाधीच ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिविर में वैद्य विद्याधर त्रिपाठी, धर्म महावीर सिंह, राजीव लोचन शर्मा, शिवशंकर बोहरा शुभा दाधीच ने सेवाएं दीं।

रक्तदान,नेत्र जांच एवं एक्युप्रेशर चि