स्पाइन सर्जरी से कमर दर्द से छुटकारा
जोधपुर में अब न्यूरो सर्जरी में भी मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी (एमआईएसएस) की सुविधा शुरू हो गई है। शहर के मेडिपल्स अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. यशपाल सिंह ने एमआईएसएस तकनीक से हाल ही में चार रोगियों के ऑपरेशन कर कमर के पुराने दर्द से छुटकारा दिलाया है। मिनिमली सर्जरी की खास बात यह है कि इसमें पीठ पर अधिकतम एक से सवा इंच का चीरा लगता है और मरीज काे ऑपरेशन के बाद कुछ ही घंटों में छुट्टी मिल जाती है।