जोधपुर. एक दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को सूरसागर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पांच स्थाई वारंट जारी हो चुके हैं। सूरसागर थानाधिकारी मदन बेनीवाल ने बताया कि जालौर में रामसीन निवासी भगिया उर्फ भागू (35) आदतन चोर है। आरोपी पिछले 10 साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एक दर्ज से अधिक मामले और पांच स्थायी वारंट जारी हो चुके हैं। कांस्टेबल हरदयाल सिंह ने कई महीनों तक आरोपी की तलाश करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचते ही पकड़ लिया।