पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाल बालाजी टीम ने जीता खिताब

पाल बालाजी टीम ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | पालबालाजी टीम ने बंशीलाल थोरी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। पाल गांव में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल में पाल बालाजी टीम ने देवासी क्लब को तीन विकेट से हरा दिया। समापन समारोह में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ मुख्य अतिथि और पूर्व प्रधान भैराराम विशिष्ट अतिथि थे। सरपंच भल्ला राम सारण ने मेहमानों का स्वागत और आयोजक अन्नाराम भंवरिया और हनुमान थोरी ने आभार व्यक्त किया।

राजस्थान-सौराष्ट्ररणजी मैच पर भी छाया कोहरा

जयपुर | गुलाबीनगर में दो दिन से छा रहे कोहरे का असर यहां राजस्थान सौराष्ट्र के बीच मुकाबले पर भी पड़ा। यहां एसएमएस स्टेडियम पर कोहरे के कारण रविवार को निर्धारित समय पर मैच शुरू नहीं हो सका। शाम को 21 मिनट के खेल में सिर्फ चार ओवर फेंके जा सके। राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए थे। सिद्धार्थ सर्राफ तीन विनीत सक्सेना एक रन बनाकर क्रीज पर थे। कोहरे के कारण मैदान पर इतनी रोशनी नहीं थी कि खेल शुरू कराया जा सके। दोपहर बाद 3.45 बजे टॉस हुआ। 4.15 बजे मैच शुरू हुआ, लेकिन 4.36 बजे ही फिर रोक देना पड़ा।