पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स जोधपुर टीम जीती

प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स जोधपुर टीम जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरपोलो सत्र में रविवार को ब्रिटिश पोलो डे के अंतिम मैच खेले गए। पहले मैच में जोधपुर द्वितीय टीम ने सहारा वॉरियर्स को 4-2 से हराया। जबकि दूसरे मैच में प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स टीम ने ब्रिटिश आर्मी टीम को 4-1 से पराजित किया। इससे पहले साइकिल पोलो मैच खेला गया। पहले मैच में जोधपुर के लिए संजय कपूर ने दो, धनंजय सिंह और अभिमन्यु पाठक ने एक- एक गोल किया। सहारा टीम के लिए मेलविले ने दोनों गोल किए। दूसरे मैच में पांच हैंडिकैप के समीर सुहाग ने इस सत्र का पहला मैच खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रेसीडेंट टीम के चारों गोल किए। ब्रिटिश टीम के लिए फिलिप काये ने एकमात्र गोल किया। पूर्व नरेश गज सिंह ने पारितोषिक वितरण किया। सोमवार को अवकाश रहेगा। मंगलवार से 10 गोल का टूर्नामेंट एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप शुरू होगा। इसी के साथ अब जोधपुर पोलो सत्र में देश के शीर्ष खिलाडी़ खेलते नजर आएंगे।