पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाश,पुनीत आर्ची ने जीती फर्राटा दौड़

प्रकाश,पुनीत आर्ची ने जीती फर्राटा दौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जोधपुर जिला सब जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता रविवार को यहां संपन्न हुई। प्रकाश पुनीत,धीरज और आर्ची ने अपने वर्ग की 100 मीटर रेस जीत ली। परिणाम: 14वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में प्रकाश प्रथम, विजय निकुब द्वितीय, विशलेष पुरी तृतीय। 600 मीटर रेस में प्रकाश प्रथम, विशलेष द्वितीय, बलदेव राम तृतीय। 16 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में पुनीत प्रथम, श्रीराम द्वितीय, गोविंद तृतीय। 200 मीटर में राघवेंद्र, श्रीराम, विवेक पुरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। एक हजार मीटर रेस में धीरज चौधरी, रोलिन यशदीप क्रमश:प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। गोला फैंक में यशपाल, विजय करण प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। भाला फैंक में राकेश, विराज भादू सोनू प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में आर्ची प्रथम, अंजलि द्वितीय रहीं। 16 वर्ष आयु वर्ग हजार मीटर रेस ममता ने जीती, रिंकू दूसरे स्थान पर रही। गोला फैंक में वर्षा प्रथम ममता द्वितीय रही। ऊंची कूद में पूजा प्रथम ममता द्वितीय रही।