पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों पंचायत समितियों के पुनर्गठन के प्रस्तावों के प्रारूप का प्रकाशन कल, 27 अक्टूबर तक दे सके

पंचायतों पंचायत समितियों के पुनर्गठन के प्रस्तावों के प्रारूप का प्रकाशन कल, 27 अक्टूबर तक दे सकेंगे आपत्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. पंचायतों पंचायत समितियों के पुनर्गठन के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए नए प्रस्तावों के प्रारूप का प्रकाशन 27 सितंबर को किया जाएगा। इन प्रस्तावों पर 27 अक्टूबर तक आपत्तियां दी जा सकेंगी। जिले में प्रस्तावित 130 नई ग्राम पंचायतों के लिए 450 आपत्तियां आई थीं। इन आपत्तियों का संबंधित एडीएम द्वारा निस्तारण किया जा रहा है। जिले में 15 नई पंचायत समितियों का गठन भी प्रस्तावित है।

यह रहेगा नया कार्यक्रम

जिला कलेक्टर द्वारा 27 सितंबर को प्रारूप प्रस्ताव का प्रकाशन किया जाएगा। 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रस्तावों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। ड्राफ्ट प्रस्तावों पर आपत्तियों का निस्तारण 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रस्ताव संभागीय आयुक्त को भिजवाए जाएंगे। इसके बाद संभागीय आयुक्त 3 नवंबर से 4 नवंबर तक प्रस्तावों को अनुुमोदन के लिए राज्य सरकार को भिजवाएंगे।