जोधपुर. जोधपुर स्थित कोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल बॉबी मैथ्यु ने भुज मिलिट्री स्टेशन तथा कच्छ से सटी सीमा का दौरा किया। तीन दिन तक उन्होंने वहां तैनात बाॅल्ड ईगल ब्रिगेड की ऑपरेशनल प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।
जीओसी ने कच्छ क्षेत्र की सुरक्षा में कार्यरत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिस की भूमिका की जानकारी ली। उन्होंने उच्च दर्ज की तैयारियों के लिए सभी को बधाई दी। आवा की अध्यक्ष लीना मैथ्यु ने जवानों के परिवारों से बातचीत की। सेवारत सेवानिवृत्त सैनिकों की वीरांगनाओं तथा आश्रितों के सशक्तिकरण के लिए इस ब्रिगेड की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।