- Hindi News
- जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन को दक्षिण पश्चिम वायु कमान गौरव ट्रॉफी
जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन को दक्षिण पश्चिम वायु कमान गौरव ट्रॉफी
जोधपुर | गांधीनगर में एयरफोर्स की दक्षिण पश्चिम कमान मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय कमांडर कॉन्फ्रेंस के दौरान जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन को लगातार दूसरे साल ‘दक्षिण पश्चिम वायु कमान गौरव’ ट्रॉफी प्रदान की गई। यह ट्रॉफी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने जैसलमेर के एओसी एयर कमोडोर चंद्रमौली को गुरुवार को गांधी नगर गुजरात में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान की। अफवा अध्यक्ष शालिनी सिंह ने स्टेशन के सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को स्टेशन की इस उपलब्धि पर बधाई दी। गांधीनगर से प्रेषित अपने संदेश में उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्टेशन के प्रत्येक कार्मिक द्वारा किए गए कार्यों को दिया।