- Hindi News
- कुम्हारा गांव में सरस दुग्ध समिति का उद्घाटन
कुम्हारा गांव में सरस दुग्ध समिति का उद्घाटन
जोधपुर | भोपालगढ़के निकटवर्ती कुम्हारा गांव में जोधपुर डेयरी के अंतर्गत प्रस्तावित दुग्ध समिति का उद्घाटन प्रबंध संचालक डॉ. करूणा चंडालिया ने किया। इसके साथ ही ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन युनिट से दूध संकलन की शुरुआत भी की गई। इस मशीन द्वारा कंप्यूटरीकृत पर्ची से दूध की मात्रा, गुणवत्ता एवं दूध की कीमत की जानकारी दुग्ध उत्पादकों को तत्काल ही दी गई। समिति द्वारा पहले दिन अच्छी गुणवत्ता दूध प्राप्त कि गया, जिसमें फैट का प्रतिशत 6.5 और सीएलआर 26 रहा। प्रबंधक (पी एंड आई) डॉ. तुलसा कंवर ने जोधपुर डेयरी द्वारा दुग्ध उत्पादकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों में प्रस्तावित सरस दुग्ध समिति को लेकर उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में गांव के रामपाल, भंवरलाल गोदारा, रामकुमार, भंवरलाल श्रवण सहित कई अन्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय रिसोर्स पर्सन प्रकाश खोजा रिल के प्रतिनिधि भांतिदेव भी उपस्थित थे।
जोधपुर. समितिमें दूध बेचने के लिए पहुंचे दुग्ध उत्पादक।