पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेडी डॉक्टर का बैग छीनकर भागे बाइक की पहचान से पकड़े गए

लेडी डॉक्टर का बैग छीनकर भागे बाइक की पहचान से पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| शास्त्रीनगरसेक्टर-ए में बुधवार रात आठ बजे बाइक सवार दो बदमाश अपनी मां के साथ जा रही मकान नंबर 101 निवासी डॉ. प्रियंका गुप्ता के हाथ से बैग छीनकर भाग गए। बैग में मोबाइल, एटीएम कार्ड कुछ दस्तावेज थे। वारदात के बाद भागते समय लोगों ने लुटेरों की बाइक एवेंजर के नंबर 1977 नोट कर लिए। इसके बाद देर रात 1 बजे इसी बाइक पर सरदारपुरा बी रोड पर गोरू स्वीट होम के सामने वाली गली में मकान नंबर 278 निवासी यश उर्फ आशीष पुत्र सुमनेश लिंबा (20) और प्रथम सी रोड पर मकान नंबर 390 निवासी विजेंद्र पुत्र भुवनेश कुमार (22) 12वीं रोड से जलजोग चौराहे की तरफ जाते नजर आए। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ पूछताछ की, तो दोनों ने बैग चुराना स्वीकार कर लिया। इनसे एटीएम कार्ड बरामद कर लिया गया। वहीं दोनों ने मोबाइल फोन अपने साथी गोल बिल्डिंग के पीछे मालियों की गली निवासी नीतेश उर्फ नीतू पुत्र हरनारायण (23) को देना बताया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।