- Hindi News
- जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में ‘क्लीन कैन्टान्मेंट’ मुहिम लॉन्च
जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में ‘क्लीन कैन्टान्मेंट’ मुहिम लॉन्च
जोधपुर| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी पांचवर्षीय अभियान ‘स्वच्छ भारत’ की जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में शुरुआत हो गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के तहत देशव्यापी मुहिम जोधपुर में गुरुवार से ‘क्लीन कैन्टान्मेंट’ नाम से लाॅन्च की गई। यह मुहिम आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके तहत पूरे सैन्य क्षेत्र में सप्ताह भर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और कैंपस को चमकाने के लिए जवानों के साथ अफसर भी जुटेंगे। जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। रक्षा मंत्रालय ने पूरे अभियान को ‘क्लीन कैन्टान्मेंट’ का नाम दिया है। इस दौरान सैन्य कार्मिकों के अलावा आम जनता को भी इससे जोड़ने का प्रयास होगा। इसके लिए जनता मार्च, मैराथन, वादविवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, संगीत अभियान, पर्यावरण लेखन प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन होगा। अभियान के दौरान सैन्य क्षेत्र बाहर रहने वाले जवानों के घर, कार्य स्थल, गली, रोड, स्कूल, हॉस्पिटल, मार्केट सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए डिफेंस एस्टेट ऑफिसर और कन्टोन्टमेंट बोर्ड के अफसरों की कमेटी बनाई गई है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जवानों अफसरों को ‘स्चच्छ शपथ’ दिलाई जाएगी।
‘क्लीनकैन्टान्मेंट’ मुहिम का एक्शन प्लान
सैन्यक्षेत्र से घर-घर से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद जैविक अजैविक कचरे को अलग कर निस्तारण होगा। एकत्रित होने वाले कचरे का निस्तारण जमीन में गाड़ कर किया जाएगा पूरे क्षेत्र में मशीनों से सफाई होगी। रोड गलियों को चमकाया जाएगा।
- रोजाना डस्टबिन और उसके आसपास का क्षेत्र साफ होगा।
- ड्रेनेज सिस्टम को सुधार कर उसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। इससे निकलने वाले पानी से जमीन को बचाने की मुहिम चलेगी।
- जिन स्थानों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है, वहां कंट्रोनमेंट बोर्ड इसे स्थापित करेंगे। इससे सैन्य क्षेत्र में शुद्ध पानी की सप्लाई होगी।
- मशीनों से गटर, नाला, भूमिगत ड्रेनेज, सार्वनजनिक टॉयलेट की लगातार सफाई की जाएगी।
- स्कूली बच्चों को सफाई का महत्व समझाने के लिए पाठ्य सामग्री वितरित होगी।
- जहां से सीवरेज का पानी साफ होकर निकलता है वहां पौधरोपण होगा।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक चलेगी मुहिम