पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से चलेगी कामाख्या यशवंतपुर एक्सप्रेस

आज से चलेगी कामाख्या यशवंतपुर एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योहारीसीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे शुक्रवार से कामाख्या यशवंतपुर से जोधपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू करेगा। वापसी में कामाख्या एक्सप्रेस जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार और यशवंतपुर प्रीमियम एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार मंगलवार को रवाना होगी।

26सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी यशवंतपुर प्रीमियम एक्सप्रेस: ट्रेनसंख्या 02691 यशवंतपुर-बीकानेर प्रीमियम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। यह यशवंतपुर से प्रत्येक शुक्रवार रविवार दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर रविवार मंगलवार तड़के 12:30 बजे (शनिवार सोमवार देर रात) जोधपुर आएगी और 1 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02692 बीकानेर से प्रत्येक रविवार मंगलवार शाम 6 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे जोधपुर आकर 11:20 बजे रवाना होगी और मंगलवार गुरुवार को यशवंतपुर पहुंचेगी।

कामाख्याएक्सप्रेस का संचालन 26 सितंबर से 18 नवंबर तक होगा: कामाख्या-भगतकी कोठी एक्सप्रेस 26 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05624 कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार शाम 5:10 बजे रवाना होकर रविवार रात 10:45 बजे भगत की कोठी आएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05623 भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार दोपहर 3:50 बजे रवाना होकर प्रत्येक गुरुवार रात 11:15 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इनमें सैकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर जनरल कोच होंगे।