पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरटिया कलां में भागवत कथा कल से

अरटिया कलां में भागवत कथा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरटिया कलां में भागवत कथा कल से

भोपालगढ़ | उपखंडक्षेत्र के अरटिया कलां गांव के माताजी का मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष्य में सत्य-प्रेम-करुणा सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत दिव्य ज्ञान कथा सप्ताह नैनी बाई के मायरे की कथा का आयोजन किया जाएगा। इस भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को स्थानीय माताजी के मंदिर में संत सीताराम के सान्निध्य स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम भाटी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही भागवत कथा की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है और गांवों में प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है।