पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय की जयंती मनाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय की जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलाड़ा | भाजपाकार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राकेश आचार्य, तरुण मुलैवा , दुर्गाराम देवासी, पारसमल टेलर, देवेंद्र सीरवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

ओसियां।भारतीयजनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय का 98 वां जन्मदिन कस्बे में स्थित विवेकानंद छात्रावास में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्वापूर्वक मनाया। इस दौरान भाजपा जोधपुर देहात जिला उपाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से देशवासियों को राष्ट्रवादी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल ओझा, मंडल महामंत्री अमरचंद श्रीमाली, पूर्व मंडल प्रभारी हनुमान प्रसाद सोनी, दिलीप सोनी, ओमप्रकाश तापू ,भागीरथ सारण, मूलसिंह राजपुरोहित सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

ओसियांआंचलिक। कस्बेके बाहर तिंवरी रोड स्थित बाल विकास उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान खेतसिंह चावोडा ने प. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों, उनके त्याग बलिदान और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढऩे की बात कही। इस मौके पर भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ मंत्री ओमसिंह राजपुरोहित, भाजपा पंचायतीराज जिला महामंत्री मोतीसिंह , बजरंग सिंह राजपुरोहित, रूपसिंह, जयसिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

फलौदी।भाजपाशहर मंडल ने गुरुवार को मान सरोवर के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य राधाकिशन थानवी ने की। कार्यक्रम में जानकीलाल शर्मा, रेवंतसिंह राजपुरोहित मनोज पुरोहित ने उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री गवरादेवी, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिकंदर घोसी, संपत चांडा, सोहनलाल सोनी, ओम बोहरा, दीपक सोनी, जुगलकिशोर गुचिया आदि उपस्थित थे।

बिलाड़ा. पंडितदीनदयाल की जयंती मनाते हुए कार्यकर्ता।