बाढ़ पीडितों के लिए भेजे एक हजार कंबल
बाढ़ पीडितों के लिए भेजे एक हजार कंबल
बिलाड़ा| जम्मूकश्मीर में बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायतार्थ जोधपुर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक हजार कंबल खरीद कर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को सौंपे। निसार चौधरी ने बताया की एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें जिला देहात अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष निसार चौधरी, गोपीलाल बोचावत, हनुमान खोजा ने जयपुर जाकर सचिन पायलट से मुलाकात कर एकत्रित की गई राशि से कंबल खरीद कर सौंपे। निसार चौधरी ने बताया की इसमें बिलाड़ा नगर की तरफ से 22 हजार तीन सौ रुपए एकत्रित किये गए। जिसमें पूर्व विधायक कालूराम आर्य, चेयरमैन दुर्गादेवी राठौड़, पूर्व पीसीसी मेंबर ढ़गलाराम सांगर, लक्ष्मण मेवाड़ा, धन्नाराम लालावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहायता राशि में सहयोग प्रदान किया।