पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी, यात्री नहीं चढ़ पाए पैसेंजर में

दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी, यात्री नहीं चढ़ पाए पैसेंजर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुंधाड़ा | रविवारको दो घंटे तक कस्बे के रेलवे स्टेशन पर रेल का इंतजार करने के बाद भी कई यात्रियों की रेल छूट गई। यह वाक्या रविवार सुबह कस्बे के रेलवे स्टेशन का हैं। हुआ यूं कि रोज की तरह दर्जनों यात्री सुबह जोधपुर से बाड़मेर की और जाने वाली साधारण रेल से यात्रा करने के लिए तय समय साढ़े दस बजे से पहले पहुंच गए। जोधपुर से बाड़मेर जाने वाली साधारण रेल का समय कस्बे के स्टेशन पर 10.33 मिनट पर आने का हैं, लेकिन यह रेल करीब दो घंटे देरी से 12 बजे बाद स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान दो मालगाडिय़ों को भी गुजारा गया एवं एक नंबर ट्रैक पर भीलड़ी-जोधपुर डेमू को खड़ा किया एवं दो नंबर ट्रैक पर लूणी से समदड़ी की और जा रही करीब 60 से भी अधिक डिब्बों वाली मालगाड़ी को खड़ा कर दिया गया तथा बिना यात्रियों को बताएं तीसरे ट्रैक पर जोधपुर से बाड़मेर जाने वाली पेसेंजर रेल को ले लिया। यात्रियों के सामने उस समय परेशानी खड़ी हो गई कि वे बाड़मेर जाने वाली रेल में चढ़ने के लिए दोनों रेलों के आगे या पीछे से घूमकर जाए अथवा इनके नीचे से जाकर रेल को पकड़े।